फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने आजमगढ़ को 32-12 से हराकर विजयी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 09:55 PM IST

रॉबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट्स सटेडियम में तीन दिवसीय ओपेन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को वाराणसी और आजमगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी ने आजमगढ़ को 32-12 से हराकर विजयी हुआ। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ की। सीडीओ ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ, विध्याचल मण्डल, मीरजापर, गोण्डा मण्डल गोण्डा, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ, सोनभद्र के खिलाड़ियों टीमों ने प्रतिभाग किया। विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य मोहन कुशवाहा और नूरुददीन सचिव फुटवाल संघ सोनभद्र रहे। निणार्यक की भूमिका में पीके पांडेय, दशरथ पाल, मो.अकरम , शिवगूनी सिह, रामप्रसाद पाल, हुबलाल, रामपाल, कमलेश सिंह आदि रहे। इस मौके पर सुमंगला, विश्वास, सुबाष, सुनिल यादव, विनोद कुमार यादव, प्रशिक्षक, बाबूलाल, गोपाल, सोनू, अशोक इन्द्रदेव राष्ट्रीय खिलाड़ी, किशन, क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें