फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से बरामद किए 32 सिलेंडर, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 09:55 PM IST

प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को सुदामा पाठक चौराहे पर स्थित एक दुकान पर की गई छापेमारी में 32 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई देश भर में एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। स्थानीय प्रशासन की टीम ने संगम लाइट हाउस दुकान में छापा मारकर 32 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए, जिनमें तीन भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में भरे और खाली सिलेंडर मिलने के बाद गैस वितरण प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एक ही व्यक्ति के घर में इस तरह से भारी संख्या में गैस सिलेंडर मिलने से स्थानीय गैस वितरकों पर उंगली उठना लाजमी बनता है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय को मुख़बिर से सूचना मिली की सुदामा पाठक तिराहे पर स्थित संगम लाइट हाउस के मालिक मो. हाफिज की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब उक्त दुकान पर छापेमारी की तो जांच पड़ताल के दौरान दुकान के पीछे बने मकान के एक कमरे में तीन घरेलू भरे हुए सिलेंडर सहित 29 खाली गैस सिलेंडर मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और सिलेंडर मिलने की जानकारी उच्चाधिकारियों व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में गहनता से जांच की जाएगी। यदि इस कालाबाजारी में अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी अवैध भंडारण और कालाबाजारी के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें