मुजफ्फरनगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने से शिक्षक संघ उग्र हो गया है। सोमवार को जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ठप कर दिया। कार्य बहिष्कार कर दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर जमकर नारेबाजी की। आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।