फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 02:09 PM IST

एसपी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और अनुशासित बनाए रखने के लिए दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन जांच की। दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट और अन्य संसाधनों की कार्यशीलता परखी गई। वाहन चालकों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केंद्र, बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मेस में भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। पुलिस कर्मियों के शस्त्र और बीट बुक का निरीक्षण किया। इसी क्रम में एसओजी में तैनात आरक्षी अजीत यादव को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरक्षी अजीत यादव ने 52.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।इस दौरान सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ घोरावल राहुल पांडेय, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें