सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 898 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुष्पा फिल्म की तरह यह शराब गैस टैंकर में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए चालक ने पुलिस को जो कागजात दिखाए, वह आईओसीएल जालंधर से जारी है। इसके अनुसार टैंकर जालंधर से झांसी के लिए रवाना किया गया था, लेकिन तस्कर इसमें शराब रखकर बिहार ले जा रहे थे। इंडियन आयल ने इस टैंकर के कंपनी से अनुबंधित न होने का दावा किया है। ऐसे में जाहिर है कि फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर तस्करी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। तस्करी के पीछे बड़े गिरोह के संलिप्तता की आशंका है। बरामद शराब की कीमत 50 लाख और टैंकर की कीमत 60 लाख बताई जा रही है।