फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू, राधा-कृष्ण की झांकी रहीं आकर्षक का केंद्र

सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक के वैनी में शतचंडी महायज्ञ रामकथा की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा राम सरोवर तालाब खलियारी से शुरू हुआ। यहां से होते हुए रायपुर, बलियारी, कोहरवल, दुबेपुर, वैनी बाजार होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची। कलशयात्रा में हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालु कलश लेकर शामिल रहीं और राधा-कृष्ण झांकी आकर्षक का केंद्र रहा। कलश लेकर जारी रही महिला श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि 21 से 29 जनवरी तक शतचंडी महायज्ञ होगा। प्रत्येक दिन दोपहर में दो बजे से पांच बजे तक कथावाचिका कनक पांडेय की तरफ से संगीतमय राम कथा श्रवण कराया जाएगा। रात में मथुरा से आए हुए प्रसिद्ध कलाकारों की तरफ से रासलीला मंचित की जाएगी। 30 जनवरी को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं भंडारा होगा। इसके साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, मुरारी पटेल, देवी सिंह, मनोज जायसवाल, रमेश सोनी, श्याम सुंदर, गोपाल, विनय सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें