फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए तीन बाइक सवार, देने जा रहे थे इंटर की परीक्षा, मची चीख पुकार

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 05:58 PM IST

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत सलखन रेलवे पुलिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भभाइच निवासी अंगद (17), पइका पथरहा निवासी शुभम जायसवाल (19) और सेमिया घोरिया निवासी सूरज (17) इंटर के छात्र हैं। तीनों दूसरी पाली में बोर्ड परीक्षा देने के लिए बाइक से राजा बलदेवदास बिड़ला सोनघाटी इंटर काॅलेज पटवध जा रहे थे। सलखन रेलवे पुलिया के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचाया। इसमें शुभम और सूरज को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें