फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में शादी के चार दिन बाद विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, घर में मातम

पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के न्यू मार्केट में बृहस्पतिवार को नव विवाहिता का घर में फंदे से लटकता शव मिला। चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। न्यू मार्केट निवासी कुश की शादी चार दिन पूर्व शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी मंदिर में मप्र के बैढ़न निवासी आस्था के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जब विवाहिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो कोई उत्तर नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो घरवाले दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उसका आस्था का शव अंदर एसबेस्ट्स सीट के लिए लगे पाइप के सहारे फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पति कुश व अन्य ससुरालीजनों का कहना था कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ में ही आई हुई थी। वह भी घर में ही मौजूद थी। उसने कैसे और किन परिस्थिति में फांसी लगा ली, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मायके वालों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें