सोनभद्र जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ की छात्रा पल्लवी शर्मा शनिवार को डीएम बनीं। मिशन शक्ति के तहत उन्होंने दुद्धी संपूर्ण समाधान दिवस में बतौर डीएम शिकायतों की सुनवाई की और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इन यादों को अविस्मरणीय बनाने के लिए पल्लवी ने डीएम के रूप में तहसील परिसर में पौधरोपण किया।