फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, ससुराल से लौट रहे युवक की मौत; VIDEO

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में शनिवार को अनियंत्रित बाइक सवार रामजनम (30) की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। वह ससुराल से घर लौट रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। झारोखुर्द निवासी रामजनम गांव के ही नीरज गोस्वामी (18) के साथ नौडीहा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां से शनिवार की शाम घर लौट रहा था। इसी बीच घर से दो किमी पहले गुलालझरिया गांव में बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पत्नी अचेत हो गई। पत्नी कुछ बोल पाने में असमर्थ रही। रामजनम की पत्नी सपना और दो बेटे अंकुश (5) और राज (ढाई वर्ष) की हालत देख ग्रामीणों की आखें भर आई। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें