डाला के चोपन थाना अंतर्गत डाला में बुधवार को राजमिस्त्री संजय गोंड (35) का खून से लथपथ शव नाले में मिला। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। थोड़ी दूर पर शराब के खाली पैकेट, गिलास आदि सामान मिले हैं। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।