लगातार हो रही बारिश और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण बुधवार की सुबह नगर के धरिकार बस्ती में कच्चा मकान भराभराकर गिर गया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक किशोरी को हाथ में चोट लगी है। नगर के वार्ड नंबर दो के डिबुलगंज स्थित धरिकार बस्ती की निवासी दानीराम ने बताया कि बुधवार सुबह मै घर से बारिश व नाली का पानी निकाल रहा था।