फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निवेशकों ने मांगी जमा पूंजी, ठगी पीड़ित जमाकर्ता एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:57 PM IST

ठगी पीड़ित जमाकर्ता सदस्यों का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। तीन सूत्री मांगों को लेकर धरनारत पीड़ितों ने जमकर नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि विभिन्न कंपनियों और सोसाइटी में फंसे निवेशकों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। लंबे आंदोलन के बाद कानून बनाया गया। उनसे आवेदन भी लिए गए, लेकिन इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। सरकार के रुख से निवेशक अपनी जमा पूंजी को लेकर ऊहापोह में हैं। चेतावनी दी कि तीन मुख्य मागों को पूरा नहीं किया गया, तब धरना जारी रहेगा। चाैथे दिन तक इस धरना स्थल पर कोई अधिकारी ज्ञापन लेने या इनकी समस्या सुनने नहीं आए। देवनाथ सिंह, निरंजन त्रिपाठी, नंदलाल सिंह, जय प्रकाश प्रजापति, रामनिहोर गुप्ता, रामसूरत, अमरावती, जिरवंती, नीता देवी, प्रभा देवी आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें