फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने मारी टक्कर, पिकअप पलटी, खलासी गंभीर रूप से घायल

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 PM IST

सिदहवां क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दूध ले जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से खलासी की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाराणसी से अमूल दूध लेकर एक पिकअप अनपरा की ओर जा रही थी। सिदहवां पहुंचने पर एक खाली ट्रेलर पिकअप को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को देख ट्रेलर चालक ने अचानक कट मारा, जिससे ट्रेलर के पिछले हिस्से से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक पवन यादव (34) निवासी गाजीपुर को मामूली चोटें आईं, जबकि खलासी प्रदीप सोनकर (37) निवासी चांदपुर, वाराणसी को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में पिकअप में रखा दूध और अन्य सामान सड़क पर बह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें