सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में शुक्रवार को किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुश्तैनी कृषि भूमि बचाने का संकल्प लिया।