फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 10:40 AM IST

आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि तिरंगे के साथ रैली में शामिल हुए। यात्रा बढ़ौली चौराहा से शुरू होकर रामलीला मैदान पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह अभियान जनभागीदारी का सफल आंदोलन बन चुका है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।इस वर्ष भी संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में मंगलवार सुबह 8:30 बजे बढ़ौली चौराहे से रामलीला मैदान तक पैदल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उत्साह के साथ शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें