फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले- बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बरती लापरवाही तो होगी कार्रवाई, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 09:42 PM IST

डीएम चर्चित गौड़ दोपहर ढाई बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एल-वन, एल-2 में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और इसकी रोजाना निगरानी की हिदायत दी। एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाए रखें। दिक्कत आने पर तत्काल निराकरण कराएं। लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए नया फीडर तैयार हो गया है। जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की कमी के चलते आ रही दिक्कत को दूर करने का भरोसा दिया। कहा कि जल्द ही उच्च स्तर पर पत्राचार कर कमी दूर कराई जाएगी। हिदायत दी कि कोई भी मरीज अनावश्यक परेशान न होने पाए। इस दौरान उन्होंने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से मोबाइल पर बात भी की। उसने मोबाइल पर ही ब्लड जांच की रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पंकज राय, प्रभारी प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डॉ. सुधीर, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, डॉ. अमृत राय, डॉ. अवनीश शाह, डॉ. प्रशांत शुक्ला, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें