भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर सोनभद्र पहुंचीं। उन्होंने बिल्ली मारकुंडी के खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। पट्टाधारकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए नए खनन क्षेत्र की संभावनाएं तलाशीं। जिला प्रशासन को इस दिशा में विचार कर इसकी रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पट्टाधारकों को डीजीएमएस में कागजी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा, जिससे खनन कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके।