फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करंट ने ली बालिका की जान, घर के सामने से ही गई है हाइवोल्टेज लाइन, तड़पने के बाद थम गईं सांसें; मचा कोहराम

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में शनिवार को लोहे के दरवाजे में उतर रहे करंट की चपेट आने से किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आदित्य नारायण विश्वकर्मा के घर में लोहे का दरवाजा लगा हुआ है। घर के सामने के 11 हजार लाइन का तार गुजरा हुआ है। लोहे के दरवाजे में किसी कारण से करंट उतर गया। परिवार के लोग इससे अंजान थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे आदित्य की बेटी अंजलि (14) लोहे के दरवाजे से सटकर खड़ी हो गई। उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आने से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दृश्य देख सन्न रह गए। आनन-फानन किशोरी को करंट से छुड़ाकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें