क्रय केंद्रों पर धान खरीद में आ रही दिक्कत और किसानों को हो रही परेशानी को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभागीय अफसरों पर राइस मिलरों से यानी और अन्नदाताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी क्रय नीति भी खामियों से भरी पड़ी है। इसका फायदा उठाकर लगातार किसानों को नुकसान पहुंचाया जा जा रहा है। विरोध जाते हुए क्रय नीति की प्रतियां जलाईं और अविलंब किसान हितों के प्रति संजीदगी न दिखाए जाने पर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि सरकार की नीतियां और उससे जुड़े तंत्र के लोग अन्नदाताओं के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी किसानों की समस्या से बेपरवाह हैं। कड़ाके की ठंड में अन्नदाता अपनी उपज लेकर क्रय केंद्रों पर ठिठुरने के लिए विवश हैं। कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी धान की सही तरीके से खरीद नहीं हो पा रहा है। जो हालात हैं उससे यह प्रतीत हो रहा है कि न तो सरकार को न ही धान खरीद से जुड़े लोगों को किसानों से कोई लेना-देना है। राईस मिलरों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि-अफसर दोनों किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं। गुड्डू पटेल, सर्वेश तिवारी, अतुल चौबे, आकाश चौहान, शत्रुध्न बिंद, विजय चौहान, नागेंद्र मौर्य, दिनेश चेरो, आकाश, विनोद, अमन, प्रफुल्ल, बालगोविंद, पिंटू सिंह आदि शामिल रहे।