विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम रॉबर्ट्सगंज में कैंडल मार्च निकाला गया। स्वर्ण जयंती चौक पर कैंडल जलाकर एड्स से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों को एचआईवी से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के शिवशंकर सिंह ने बताया कि एचआईवी होने के चार कारण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जागरूकता ही एड्स से बचाव का सबसे बेहतर माध्यम है। मार्च में सुशील श्रीवास्तव, राहुल, उमेश, पूनम, प्रज्ञा, संदीप, मयंक पांडेय, अशोक, सुनीता आदि उपस्थित रहे।