रेणुकापार के परसोई तिराहे के समीप मंगलवार की देर शाम एक सवारी लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पति की मौत हो गई। पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राम सूरज (35) अपनी पत्नी कौशिल (32) और पुत्री सुमन (5) के साथ टेंपो में सवार होकर ओबरा से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे परसोई तिराहे के आगे सड़क पर अचानक सामने आई गाय से टकराकर टेंपो पलट गया। हादसे में राम सूरज, उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रामसूरज की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।