फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का बयान, पहलगाम हमले की निंदा की, बोले सरकार आतंकी हमले का जवाब देगी

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। इसे बड़ी सुरक्षा चूक करार देते हुए कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत की है, जिसका सरकार कड़ा जवाब भी देगी। बुधवार को सोनभद्र पहुंचे रामाशीष राय ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्रों में नए सदस्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती, एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए पार्टी प्रदेशभर में पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई है। यह अभियान सितंबर तक चलेगा। रामाशीष राय ने कहा कि यह अभियान किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। जयंत सिंह केंद्र की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में जुटे हैं और प्रधानमंत्री के "नए भारत" के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रामाशीष राय ने कहा कि आरएलडी हमेशा गांव और किसान के विकास को प्राथमिकता देता आया है। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश का विकास गांव आधारित योजनाओं और कुटीर उद्योगों के माध्यम से ही संभव है। नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाना पार्टी की प्रमुख नीति रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारें इस सोच को मूर्त रूप दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें