फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी ने छात्र-छात्राओं को दिया संदेश, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 15 May 2026 09:39 PM IST

रॉबर्ट्सगंज स्थित सनबीम स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। उन्हें पुलिस के कामकाज का तरीका समझाया। साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। डायल-112, 1090, 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के 230 छात्र-छात्रा शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें