फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। यह सीधे तौर पर लोगों की जेब पर डाका है। उन्होंने मांग किया कि लगाए गए स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए। ज्ञापन में अन्य प्रमुख मांगों में जनपद के श्रमिकों, रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय और मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। साथ ही गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की भी बात कही गई। मोर्चा ने हर घर नल योजना की सीबीआई जांच कराने और पेयजल संकट को देखते हुए टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को सुधारने और डीएम की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित करने, प्रचंड गर्मी को देखते हुए धंधरौल की घाघर कैनाल और नगवां की नहर को तत्काल खोले जाने की भी मांग की। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बिन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, अमन पासवान, विवेक जाटव, विनय पासवान, सूरज कनौजिया, संजय बियार, नगेंद्र धागर, सोमरू पनिका, विजय पटेल, दिनेश चेरो, सत्यम पांडेय, सूरज, पवन, अजय, बादल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें