फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी, छत से साड़ी के सहारे उतरे चोर

कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में सिधौली-महमूदाबाद मार्ग स्थित ग्राम लोधासा में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दस लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी विष्णु सोनी ने बताया कि वह अपने पिता मुरली सोनी और मां के साथ गांव के अंदर स्थित दूसरे मकान पर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार वापस लौटा और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने के हार, माला, अंगूठी, लॉकेट समेत चांदी की पायल और बिछिया तथा 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब दस लाख रुपये बताई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर के पीछे छत से एक साड़ी लटकती मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद साड़ी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें