फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खैराबाद में निकला 52 डंडे के ताजिया का जुलूस

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 26 Jun 2026 02:29 PM IST

खैराबाद में शुक्रवार को प्रसिद्ध बावन डंडे ताजिया का जुलूस निकला गया। यह गंगा जमुनी तहजीब व एकता का गुलदस्ता माना जाता है। मान्यता है कि एक हजार वर्ष पूर्व युसूफ खान गाजी ने बावन डंडे ताजिया की प्रथा डाली थी। रौजादवाजा के युसूफ खान गाजी की दरगाह के बने चौक पर बावन ड़डे ताजिया का जुलूस निकाला ।जाता है। हिंदू व मुस्लिम महिलाएं और पुरुषों की मन्नते मांगते हैं। शुक्रवार को सैकड़ों की तादात मे अकीदतमंदों ने फूलमाला व खुटिया चढाकर मन्नतें मांगीं। अकीदतमंदों ने कहा कि ऐसा करने से मुरादे पूरी होती है। शिया धर्म के लोगो ने दसवीं मोहर्रम को इमाम हुसेन की सहादत मे मातम भी किया। बावन डंडे का ताजिया मोहर्रम की ग्यारहवीं की शाम को कर्बला मे सपुर्दे खाक होगा। इसमें दूर दराज से आये लोग शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें