नैमिषारण्य तीर्थ स्थित माँ ललिता देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र अष्टमी के अवसर बड़ी संख्या में दूर दूर से आये श्रद्धालुओ ने माता की पूजा अर्चना की। नैमिष मन्दिर में सुबह 5 से ही भक्तो का मन्दिर में दर्शन पूजन का क्रम प्रारम्भ कर दिया था। इस दौरान आज मन्दिर प्रांगण में स्तुति व पाठ का भी दौर चलता रहा। आज कई भक्तो ने मन्दिर प्रांगण में कन्याओं को भोज कराया। मन्दिर स्थित हवनकुंड में विधिविधान से आहुतियां देकर कर पुण्य कमाया। वहीं, पुजारी अटल बिहारी ने माता की आरती उतारी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। मंदिर समिति के भक्तों को पंचामृत, फलाहार वितरण किया गयाl वहीं अष्टमी पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा मौजूद रहे।