सीतापुर में तपोधाम आश्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में पहुंचेंगे। वह यहां मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान आश्रम में उल्लास का माहौल है। महिलाएं भजन गा रही हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व अन्य प्रदेशों से आई महिलाएं भंडारा सेवा की तैयारी में लगी हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के जिम्मे फूल सेवा है। सभी महिलाएं भजन गा रही हैं। आश्रम में सभी बेहद उत्साहित हैं।