फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में निजी स्कूल की बस ने छात्र को रौंदा... मौके पर मौत, छात्रों ने किया हंगामा

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 02:22 PM IST

यूपी के सीतापुर में गुरुवार की सुबह एक निजी कॉलेज की बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र शौर्य वर्मा (10) निवासी कंजाभारी, महमूदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा चार में पढ़ता था। खबर मिली को स्कूल के अन्य छात्र भागकर पहुंचे। वह सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना महमूदाबाद मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के आगे पटेल नगर के पास की है। जानकारी मिली तो परिजन एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्रों के साथ सड़क जाम कर दी। सूचना पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि छात्र सरदार सिंह कान्वेंट इंटर कालेज में पढ़ता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें