यूपी के सीतापुर में रेउसा मामले में शुक्रवार को डीएम डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि कुल आठ बच्चों की तबीयत खराब थी। एक बच्ची रेउसा, सीएचसी में भर्ती है। सात बच्चियां जिला अस्पताल लाई गई थीं। इनमें से दो को केजीएमयू, लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। सभी बच्चियों की हालत सामान्य है। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है। जांच के अनुसार एक्शन लिया जाएगा।