सीतापुर के खैराबाद में एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले में दूर दराज से आए किसानों ने बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़े तौर तरीके समझे। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को खेत के आंशिक भाग में आधुनिक फसलों की खेती करने के टिप्स भी दिए। मेले में लगे स्टॉलो पर किसानों को गन्ना और अन्य फसलों के साथ गेंदा व सूरजमुखी जैसी सहफसली खेती से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही हैं। एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम व उपनिदेशक कृषि डॉ एसके सिंह ने बुधवार को मेले में पहुंचे किसानों का स्वागत करने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण व जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया है। इसमें किसानों ने कृषि उपकरण पॉवर टीलर के साथ ही इस पर मिलने वाले एक लाख रुपये के अनुदान के बारे में भी जानकारी दी गई।