यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को अनुबंधित रोडवेज बस अचानक पलट गई। इसमें 36 लोग सवार थे। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसा कमलापुर थाना क्षेत्र में सिधौली बिसवां मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ। बस सिधौली से बिसवां की तरफ जा रही थी। घायलों में बिसवां के देउरी निवासी सोनी (15), हरदोई के करनपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रीती (19), बिसवां के उलरा निवासी सफीकुन (17), बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिशुवा निवासी अखिलेश (21), बिसवां के सिराज (26), साहिबे आलम (19) और उमर (3) शामिल हैं।