सीतापुर जिले की कोतवाली बिसवां क्षेत्र के जहांगीराबाद इलाके में बृहस्पतिवार को लखनऊ से अपने रेउसा ब्लाक कार्यालय जा रहे खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (35 वर्ष) की गाड़ी का टायर फट गया। सदरपुर थाना क्षेत्र के धामीसरांय नीमखजूर नटवीर बाबा मंदिर के पास अचानक अगला टायर फटने से गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि चालक बलराम उर्फ हुकुम सिंह के हाथ व सिर में चोट आई है। सदरपुर थाना की देबियापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए बिसवां सीएचसी भेजा गया है।