भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण जांच के लिए 24 महिलाएं पहुंची, जिनमें तीन उच्च जोखिम वाली के साथ ही दो खून की कमी से पीड़ित मिली जिन्हें आयरन सुक्रोज का डोज दिया गया तथा अन्य जरूरी इलाज व सुझाव दिया गया। अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र मणि ओझा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि खून की कमी की पूर्ति हरी पत्तेदार सब्जियां,मौसमी फल,पालक का साग आदि का उपयोग करें, जिससे जल्थ खून की कमी पूरी की जा सकती है।