भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को आशा, एएनएम व संगिनी का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में ठंड के दौरान शिशुओं में निमोनिया की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में आशा गृह भ्रमण के दौरान देखें कि किसी बच्चे का सांस व पसली उम्र के हिसाब से अधिक बार लेता है, साथ ही बुखार दिखे तो तत्काल उसे पीएचसी या फिर सीएचसी पर संदर्भित करें।