भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जांच के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को हिमोग्लोबिन,सूगर,बीपी,आदि का सामान्य जांच करा कर बिना सोनोग्राफी के मायुस वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र की कटौतिया गोकुल गांव निवासी दुलारमती, रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव की अंजली ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से सीएचसी पर जांच व अल्ट्रासाउंड के लिए आती हूं,मगर बिना अल्ट्रासाउंड के ही वापस जाना पड़ रहा है,अब कहीं बाहर पैसा देकर अल्ट्रासाउंड कराएंगे।