भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के डोकम अमया में बुधवार को आयोजित छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने महिलाओं को टीकाकरण के फायदे बताए।उन्होंने बताया टीकाकरण से गर्भवती के साथ ही गर्भस्थ शिशु को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। अधीक्षक ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान आयरन व फोलिक एसिड की गोली का नियमित सेवन से खून के कमी को पूरी की जा सकती है।