चिलिहिया थाना क्षेत्र के सतना गांव के पास 6 फरवरी की रात हार्डवेयर की दुकानदार से लूट करने वालों बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान फायरिंग करने पर एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरे को दौड़कर पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस और लूट के 15000 नगदी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने लूट की वारदात को अनजान दिया था। रेकी करने वाले और जानकारी देने वाले दो फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन ने यह जानकारी दी।