नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह सवा 11 बजे तक 47 मरीजों का इलाज कर दवाएं वितरित की गईं। बुखार, सर्दी - जुकाम , खांसी और सिरदर्द के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। पीएचसी प्रभारी डा. सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड होने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लोगो को खानपान पर ध्यान देेने की सलाह दी गई है। इस दौरान धीरज राय आदि मौजूद रहे।