जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जीबीसीए रेड व जीबीसीए ब्लू के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए ब्लू ने जीबीसीए रेड को तीन विकेट से हरा दिया। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्मीकांत ने 5.2 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट चटकाएं। इससे उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।