ब्लाक क्षेत्र के भरवठिया बाजार में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम तारामती ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 33 बच्चों का टीकाकरण किया साथ ही आठ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने टीकाकरण से इंकार परिवार सादिक,को टीकाकरण के फायदे बताते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण कराया।संगीता,आशा जयसवाल,एचईओ,राजीव कुमार त्रिपाठी,बीएमसी सूर्य देव सिंह,मोनीटर राहुल कुमार, आदि मौजूद रहे।