नगर पंचायत बिस्कोहर के बाबू पोखरा, पूरब डिहवा, प्राइवेट बस अड्डा, उत्तर यादव डीह, दक्षिण यादव डीह के साथ मझौवा व डेगहर में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गोत्सव के बाद वृहस्पतिवार शाम को हर्षौल्लास के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई , युवक अबीर गुलाल उड़ाते , डीजे के भक्ति गीतों पर डांस करते मां का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। विसर्जन शोभायात्रा देर रात मूर्ति विसर्जन तक जारी रहा। शोभायात्रा में चेयरमैन अजय गुप्ता, अतुल कौशल, पंकज गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुरेश कौशल, पल्लू चौबे , राजाबाबू कौशल, तारबाबू जयसवाल , धर्मेंद्र गुप्ता अनिल यादव आदि शामिल रहे।