फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत में चारा काट रहे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर मौत

वीरपुर(श्रावस्ती)। कटरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिंगुरीजोत के मजरा फतेहपुर तनाजा निवासी अमरनाथ मंगलवार की बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फतेहपुर निवासी अमरनाथ (40) मंगलवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए गांव से सटे बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र स्थित अपने खेत गए थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई लेकिन अमरनाथ बारिश के दौरान भी चारा काटने में लगे रहे। चारा काटते समय अमरनाथ अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत की तरफ बिजली गिरने की आवास सुन परिजन खेत की दौड़े जहां अमरनाथ का शव पड़ा देख चीख पड़े। परिजनों ने बताया कि अमरनाथ चार भाई व दो बहन हैं और अमरनाथ की अभी तक शादी नहीं हुई थी। परिजनों की सूचना पर आई ललिया थाने की पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें