श्रावस्ती में देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। कोतवाली भिनगा थाना क्षेत्र के खरगौरा-सेमरी मार्ग पर रामनगर के पास वर्षों पुराना बरगद का पेड़ सड़क पर अचानक भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से चितईपुर निवासी संगम लाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में भी संगम लाल की हालत नाजुक बनी रही। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर घंटी जाम लगा रहा। विभागीय कर्मी पेड़ काटने में जुटे हैं।