फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला बालक का शव, हत्या की आशंका

ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2024 03:39 PM IST

श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर के छेदा गांव निवासी एक छह वर्षीय बालक मंगलवार सुबह घर के सामने खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसका शव बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में पड़ा मिला। जिसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। हरदत्त नगर गिरण्ट थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा छेदा गांव निवासी अरुण कुमार (6) पुत्र मेलेराम मंगलवार सुबह घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। तलाश के दौरान गांव निवासी दीपू को अरहर के खेत में बालक का शव पड़ा दिखा। जिसकी सूचना ने उसने गांव आकर अरुण कुमार की चचेरी दादी रामकला को दिया। मौके पर पहुंची रामकला ने शव की पहचान करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने देखा कि अरुण का गला दबाने का निशान था। उसके चेहरे पर नाखून के निशान भी मिले। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले अए। इसकी सूचना परिजनों की ओर से हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता मेलेराम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें