फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव, मंगलवार शाम को घर से निकला था

ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2024 03:25 PM IST

श्रावस्ती के बेलसरी निवासी एक वृद्ध मंगलवार शाम किसी काम से घर से निकला था। जहां से देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसकी परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। बुधवार को उसकी चप्पल व चिनौटी फोरलेन स्थित लक्ष्मण नगर के सती ताल किनारे पुल के पास रखी मिली। सूचना पर पहुंची सोमवार पुलिस ने एनडीआरएफ के सहयोग से सती तालाब में तलाश कराया। जहां उसका शव बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम फतुहापुर के मजरा बेलसरी निवासी ननके (60) मंगलवार को घर से भिनगा जाने के लिए निकला था। जबकि उसकी पत्नी कमली देवी अपने मायके प्रहलादा गांव के लिए निकली थी। देर शाम जब ननके घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान ननके के पुत्र माता प्रसाद को बहराइच भिनगा फोरलेन स्थित लक्ष्मण नगर के निकट सती तालाब किनारे ननके का चप्पल व तंबाकू की डिब्बी पड़ी मिली। इस पर माता प्रसाद ने सोनवा पुलिस को सूचना दिया। बुधवार सुबह एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम के साथ पहुंची पुलिस ने तालाब में उसकी तलाश शुरू किया। जिसका शव कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। वहीं मौके पर मौजूद कमली देवी ने बताया कि ननके का कुछ समय से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इससे पूर्व भी वह दो बार घर से गायब हो चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें