फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 04:34 PM IST

यूपी के श्रावस्ती में 1 जनवरी की रात युवती की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव की है। गांव निवासी सुनीता की हत्या हुई थी। आरोपी उसका प्रेमी आकाश कशौधन निकला। वह थाना क्षेत्र के ही जोखवा बाजार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सरिया और लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब आठ महीने पहले बरगदवा गांव में डीजे बुकिंग के दौरान उसकी मुलाकात सुनीता से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गए। वह सुनीता से शादी करना चाहता था। उसने उस पर काफी धन भी खर्च किया था। कुछ समय बाद आकाश को जानकारी मिली कि सुनीता अन्य युवकों से भी बातचीत कर रही है। उसकी शादी कहीं और तय की जा रही है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। 20 दिन पहले पुणे में रहते हुए आकाश को गांव के लड़कों से सुनीता की दूसरी जगह शादी तय होने की सूचना मिली। इससे वह क्रोधित हो गया और बदले की भावना से भर गया। 31 दिसंबर 2025 को गांव लौटने पर सुनीता से हुई बातचीत में उसे पता चला कि उसके परिजन उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी कराना चाहते हैं। इसी आक्रोश और परिस्थितियों के चलते अभियुक्त ने सुनीता की हत्या की योजना बनाई। बाद में इसे अंजाम भी दे दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें