फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में कई पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म, दिन भर भटके लोग

Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 05:36 PM IST

श्रावस्ती में गिलौला, गिरंट बाजार, वीरपुर क्षेत्र में तेल खत्म होने की अफवाहों के चलते तराई के लोगों में वाहन का टैंक फुल करवाने की होड़ मची है। जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है और कुछ घंटों में ही पेट्रोल पंप खाली हो जा रहे हैं। शनिवार को जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म रहा और लोग दिन भर वाहन लेकर एक पंप से दूसरे पंप भटकते दिखे। डीजल की मांग अचानक बढ़ने का सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें मक्का, गन्ना आदि फसलों की सिंचाई के लिए घंटो लाइन में लग के डीजल लेना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि डीजल-पेट्रोल पूर्व की भांति ही सभी पंपों पर आ रहा है। जिले में तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही डीजल-पेट्रोल लें। लोगों द्वारा अधिक मात्रा में डीजल-पेट्रोल लेने के चलते ही उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्ति विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर वितरण पर नजर बनाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें