फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में बाइक की टक्कर में साइकिल सवार वृद्ध की मौत

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की रात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग स्थित विभूतिनाथ मंदिर गेट के निकट हुआ। क्षेत्र के ही कैथौली निवासी ओंकार शुक्ला (60) शाम को बेचाईपुरवा घरेलू समान खरीदने गए थे। रात करीब 9 बजे साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। मंदिर के पास बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में ओंकार शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वृद्ध की मौत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें